खरसावां: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 62 चोरी के मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार

News Saga Desk

सरायकेला-खरसावां। सरायकेला-खरसावां जिले की आमदा ओपी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने चोरी के 62 मोबाइल फोन और एक टैब बरामद किया है। इस मामले में आमदा के मोदी मोहल्ला निवासी हिमांशु मोदी उर्फ रचित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सवैया ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर इस पूरी कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविवार रात आमदा ओपी और खरसावां थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी आमदा गांव स्थित आरोपी के घर पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान विभिन्न कंपनियों के 62 मोबाइल फोन और एक टैब जब्त किए गए।

बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ये मोबाइल फोन आरोपी के पास कहां से आए और क्या वह किसी बड़े गिरोह का हिस्सा है। एसडीपीओ समीर सवैया ने बताया कि फिलहाल आरोपी के खिलाफ पूर्व में कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं था, लेकिन पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। इसमें शामिल अन्य संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।


Read More News

डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी, जानें डॉक्टरों की मांगें

झारखंड में IMA ने डॉक्टरों की मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मांगें पूरी नहीं होने...

कांके टॉक्स संवाद सम्मान 2026 से सम्मानित हुए आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलपति के उपाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार पांडेय

रांची में आयोजित कांके टॉक्स के संवाद कार्यक्रम में RKDF University के Pro Vice Chancellor डॉ. अमित...

Read More