News Saga Desk
रायपुर। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 के तहत सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में महिला हॉकी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले सोमवार को उत्साह और रोमांच के बीच खेले गए।
मिजोरम ने झारखंड को हराकर फाइनल में बनाई जगह
पहले सेमीफाइनल मैच में मिजोरम की टीम ने झारखंड को कड़े मुकाबले में 3-2 से पराजित कर फाइनल में स्थान बना लिया। मैच बेहद प्रतिस्पर्धात्मक रहा, जिसमें मिजोरम ने अंत तक बढ़त बनाए रखी और जीत सुनिश्चित की।
उड़ीसा ने मध्यप्रदेश पर जताया दबदबा
दूसरे सेमीफाइनल में उड़ीसा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मध्यप्रदेश को 8-0 से पराजित किया। उड़ीसा की टीम ने पूरे मैच में आक्रामक खेल दिखाया और एकतरफा जीत दर्ज की।
फाइनल में होगी मिजोरम और उड़ीसा की भिड़ंत
इन परिणामों के साथ मिजोरम और उड़ीसा की टीमें अब फाइनल में आमने-सामने होंगी। खेल प्रेमियों को खिताब के लिए रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक मुकाबले का इंतजार रहेगा।
No Comment! Be the first one.