पटरी छोड़ बस्ती में घुसी ट्रेन, टेंपो को भी रौंदा,लोगो में मचा हडकंप

News Saga Desk

राउरकेला। ओडिशा के राउरकेला में माल गोदाम बस्ती में एक मालगाड़ी घुस गई, जिससे लोग दहशत में आ गए। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी को शंटिंग किया जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। मालगाड़ी सड़क को पार कर टेम्पो को रौंदते हुए बस्ती में घुस गई। इस हादसे के बाद बस्ती में अफरा तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे और किसी तरह अपनी जान बचाई। ट्रेन ने एक टेम्पो को भी चपेट में ले लिया और उसे रौंद दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर 5 मीटर और भीतर ट्रेन घुसती तो कई झोपड़ियां को भी अपनी चपेट में ले लेती। घटना के बाद शंटिंग कर रहे चालक भी मौके से भाग निकले। जिस बस्ती में ट्रेन घुसी है, वह बस्ती भी अवैध है। लोग आरोप लगा रहे हैं कि रेलवे द्वारा अवैध कब्जा हटवाने के लिए ऐसा किया जा रहा है।


Read More News

रांची टिटोस रेस्टोरेंट फायरिंग केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य शूटर सचिन यादव गिरफ्तार

राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित टिटोस रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग और हत्या के मामले में...

रांची में आज बिजली कटौती: कई इलाकों में 6 घंटे तक सप्लाई बाधित, जानिए टाइमिंग और प्रभावित क्षेत्र

रांची: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, बता दें की यह कटौती झारखंड...

Read More