आजसू में शामिल हुए विभिन्न दलों के नेता-कार्यकर्ता, सुदेश महतो ने कहा-संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा

News Saga Desk

राजधानी रांची के हरमू स्थित आजसू पार्टी कार्यालय में आयोजित सदस्यता मिलन समारोह में विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों के कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो और वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में सभी नए सदस्यों का पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। सदस्यता ग्रहण के बाद सुदेश महतो ने नए शामिल हुए नेताओं और कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

समारोह को संबोधित करते हुए पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि सकारात्मक सोच वाले लोगों के संगठन से जुड़ने से पार्टी को नई ऊर्जा और मजबूती मिलती है। उन्होंने विश्वास जताया कि नए साथियों के जुड़ने से संगठन का जनाधार और प्रभाव बढ़ेगा।

इस दौरान सुदेश महतो ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए वर्तमान राजनीतिक मुद्दों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। राज्य में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि जिस प्रक्रिया के तहत चुनाव कराए जाने की तैयारी है, उसमें कई तरह की शिकायतें सामने आने की आशंका बनी हुई है।

आगामी बजट सत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार को पिछले बजट में किए गए प्रावधानों और घोषणाओं की जमीनी स्थिति का आकलन करना चाहिए। साथ ही लोकसभा अध्यक्ष को पद से हटाने के प्रस्ताव से जुड़े नोटिस पर उन्होंने इसे संसदीय प्रक्रिया का स्वाभाविक हिस्सा बताया।

Read More News

रणवीर सिंह को मिला धमकी भरा वॉइस नोट, करोड़ों की रंगदारी की मांग, मुंबई पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को व्हाट्सएप पर एक धमकी भरा वॉइस नोट मिलने का मामला सामने आया है। वॉइस...

Read More