IPL 2026: फिर टूटा LSG का सपना, प्लेऑफ से बाहर हुई लखनऊ

News Saga Desk

Lucknow Super Giants का लगातार तीसरे साल प्लेऑफ में पहुंचने का सपना टूट गया। आईपीएल 2026 में भी टीम का प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका। साल 2022 में आईपीएल में एंट्री करने वाली लखनऊ अब तक एक बार भी फाइनल में जगह नहीं बना सकी है। इस सीजन मेगा ऑक्शन के बाद टीम ने कई बड़े बदलाव किए थे। फ्रेंचाइजी ने स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज Rishabh Pant को रिकॉर्ड कीमत पर खरीदकर कप्तानी सौंपी थी। हालांकि, पंत की अगुआई में भी टीम का प्रदर्शन नहीं सुधर पाया।

टॉप ऑर्डर ने किया निराश

आईपीएल 2026 की शुरुआत से ही माना जा रहा था कि लखनऊ की बल्लेबाजी काफी हद तक उसके टॉप ऑर्डर पर निर्भर करेगी। पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन करने वाले Aiden Markram से इस बार भी बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके।

मार्करम ने 11 मुकाबलों में 138 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 231 रन बनाए। वहीं, विस्फोटक बल्लेबाज Nicholas Pooran का प्रदर्शन भी बेहद खराब रहा। पूरन 11 मैचों में 124 के साधारण स्ट्राइक रेट से केवल 184 रन ही बना सके।

कप्तान ऋषभ पंत भी नहीं दिखे रंग में

पिछले सीजन के खराब प्रदर्शन के बाद इस बार सभी की नजरें Rishabh Pant पर थीं। फैंस को उम्मीद थी कि वह कप्तानी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी दमदार प्रदर्शन करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

पंत ने 11 मुकाबलों में 138 के स्ट्राइक रेट से 251 रन बनाए और पूरे सीजन में सिर्फ एक अर्धशतक ही लगा सके। कप्तान के तौर पर भी वह टीम को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकालने में सफल नहीं रहे।

मध्यक्रम पूरी तरह फ्लॉप

इस सीजन Lucknow Super Giants का मध्यक्रम सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आया। आयुष बदोनी, हिम्मत सिंह और अब्दुल समद जैसे भारतीय बल्लेबाज लगातार मौके मिलने के बावजूद प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे।

जब टीम का स्टार टॉप ऑर्डर फेल हुआ, तब मध्यक्रम जिम्मेदारी उठाने में पूरी तरह विफल रहा। यही वजह रही कि लखनऊ कई अहम मुकाबलों में बड़े स्कोर का पीछा नहीं कर सकी और न ही मजबूत स्कोर खड़ा कर पाई।

लगातार तीसरे साल अधूरा सपना

आईपीएल में एंट्री के बाद से Lucknow Super Giants को एक मजबूत टीम माना जाता रहा है, लेकिन हर सीजन में टीम किसी न किसी कमजोरी के कारण खिताब की दौड़ से बाहर हो जाती है। अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर इतनी स्टार खिलाड़ियों से सजी टीम बार-बार बड़े मौकों पर क्यों बिखर जाती है।

रांची में CCTV सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत, DGP के निर्देश पर उच्चस्तरीय समिति गठित

रांची: राजधानी रांची में शहरी क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने तथा अपराध नियंत्रण को...

April 11, 2026

Read More News

आलमगीर आलम को बेल मिलने पर कांग्रेस में जश्न पर BJP का हमला “भ्रष्टाचार का उत्सव मना रही पार्टी”

रांची में भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने आलमगीर आलम को बेल मिलने पर कांग्रेस के जश्न को लेकर तीखा...

जमशेदपुर ट्रिपल मर्डर: रिटायरमेंट के डर ने उजाड़ दिया पूरा परिवार, बेटे के सामने फूट-फूटकर रोया आरोपी पिता

एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है। आरोपी पिता रवींद्र सिंह ने...

Read More