झारखंड में बिजली निगम का बड़ा फैसला, सेक्रेटेरियल ऑडिट का टेंडर रद्द

झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने सेक्रेटेरियल ऑडिट के लिए कंपनी सचिव या योग्य फर्म की नियुक्ति से जुड़ी टेंडर प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है।

NEWS SAGA DESK

झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने सेक्रेटेरियल ऑडिट के लिए कंपनी सचिव या योग्य फर्म की नियुक्ति से जुड़ी टेंडर प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। निगम की ओर से इस संबंध में आधिकारिक कैंसिलेशन नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के मुताबिक, प्रशासनिक कारणों से इस प्रक्रिया को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।

दरअसल, जेबीवीएनएल ने अपने मुख्यालय के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों के सेक्रेटेरियल ऑडिट के लिए योग्य कंपनी सचिव या फर्म की नियुक्ति को लेकर आवेदन आमंत्रित किए थे। यह ऑडिट वित्तीय वर्ष 2024-25, 2025-26 और 2026-27 के लिए प्रस्तावित था। इस अवधि को आगे बढ़ाकर वित्तीय वर्ष 2028-29 तक किए जाने की संभावना भी रखी गई थी।

इसके लिए निगम ने रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (RFP) और एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EOI) जारी किया था। इस प्रक्रिया के जरिए ऐसी कंपनी सचिव या फर्म का चयन किया जाना था, जो निगम के प्रशासनिक और वैधानिक दायित्वों से जुड़े सेक्रेटेरियल ऑडिट का काम संभाल सके।

अब निगम प्रशासन ने इस चयन प्रक्रिया को रद्द करने का फैसला लिया है। जेबीवीएनएल के कंपनी सचिव निमेश आनंद की ओर से जारी कैंसिलेशन नोटिस में कहा गया है कि संबंधित विज्ञप्ति को प्रशासनिक कारणों से निरस्त किया जा रहा है। हालांकि, उपलब्ध सूचना में टेंडर रद्द करने के पीछे किसी विशेष प्रशासनिक कारण का विस्तृत उल्लेख नहीं किया गया है। साथ ही, नई टेंडर प्रक्रिया शुरू करने को लेकर भी फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Read More News

Read More