स्पेन में हुए भीषण रेल हादसे ने लोगों को झकझोर दिया है। दो हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर के बाद कई यात्रियों की मौत और कई अन्य के घायल होने की खबर सामने आई है। शुरुआती रिपोर्टों में मृतकों की संख्या करीब 40 से ज्यादा बताई गई है
NEWS SAGA DESK
स्पेन में हुए भीषण रेल हादसे ने लोगों को झकझोर दिया है। दो हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर के बाद कई यात्रियों की मौत और कई अन्य के घायल होने की खबर सामने आई है। शुरुआती रिपोर्टों में मृतकों की संख्या करीब 39 बताई गई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और राहत-बचाव अभियान शुरू कर दिया गया।
रिपोर्टों के मुताबिक, हादसा बुधवार सुबह करीब 9 बजे मैड्रिड से अंडालूसिया जाने वाले हाई-स्पीड रेल मार्ग पर हुआ। इसमें स्पेन की रेल कंपनियों रेनफे (Renfe) और इर्यो (Iryo) की ट्रेनें शामिल थीं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, एक ट्रेन दूसरी ट्रेन के पिछले हिस्से से टकरा गई, जिसके बाद इर्यो ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए।
स्पेन के रेल नेटवर्क ऑपरेटर ADIF ने भी दोनों ट्रेनों के बीच टक्कर की पुष्टि की है। हादसे के बाद घटनास्थल पर पुलिस, दमकलकर्मियों और मेडिकल टीमों को तैनात किया गया, ताकि यात्रियों को सुरक्षित निकालने और घायलों को उपचार उपलब्ध कराने का काम तेजी से किया जा सके।
घायलों के इलाज के लिए तैयार किया गया स्पोर्ट्स पवेलियन
हादसे की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने आसपास के इलाकों में राहत व्यवस्था बढ़ा दी। उर्दा शहर के मेयर मैनुअल गैलन के मुताबिक, घायलों की सहायता के लिए टाउन हॉल से एक स्पोर्ट्स पवेलियन तैयार रखने को कहा गया, ताकि जरूरत पड़ने पर वहां प्रभावित यात्रियों को मदद और उपचार मिल सके। वहीं, लॉस येबेनेस गांव के मेयर जीसस पेरेज ने भी दुर्घटना को गंभीर बताया। कैस्टिला-ला मांचा क्षेत्र के प्रमुख एमिलियानो गार्सिया-पेज ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि वह घटनास्थल के लिए रवाना हो रहे हैं।
मैड्रिड-अंडालूसिया रेल मार्ग पर परिचालन बंद
दुर्घटना के बाद मैड्रिड और दक्षिणी स्पेन के अंडालूसिया क्षेत्र के बीच हाई-स्पीड ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई है। फिलहाल राहत-बचाव अभियान के साथ दुर्घटना के कारणों की जांच भी की जा रही है। मृतकों और घायलों की संख्या को लेकर अलग-अलग रिपोर्टें सामने आई हैं और आंकड़ों में बदलाव हुआ है। इसलिए अंतिम संख्या के लिए स्पेन के अधिकारियों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार करना जरूरी है।
No Comment! Be the first one.