JSSC सहायक आचार्य परीक्षा में बड़ी गड़बड़ी, एक ही अभ्यर्थी का दो आरक्षित श्रेणियों में चयन

News Saga Desk

रांची। JSSC द्वारा आयोजित सहायक आचार्य की परीक्षा के परिणाम की घोषणा विभिन्न विषयों में हो रही है। इसी बीच इस सहायक आचार्य की परीक्षा के परिणाम में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। इसमें कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसमें एक ही अभ्यर्थी दो-दो आरक्षित श्रेणियों में पास हो गए। एक मामला सरायकेला-खरसावां जिले का है जहां एक अभ्यर्थी अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) और पिछड़ा वर्ग (BC) दोनों में चयनित हुआ है , वहीं एक अन्य अभ्यर्थी पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जनजाति (ST) दोनों श्रेणियों में सफल रहा।

साहिबगंज जिले से भी एक अभ्यर्थी का नाम अनारक्षित और अत्यंत पिछड़ा वर्ग, दोनों सूचियों में पाया गया है। जबकि भाषा विषय के एक अभ्यर्थी का चयन दुमका और पूर्वी सिंहभूम दोनों जिलों में हो गया है। देखा जाए तो नियमों के अनुसार, एक अभ्यर्थी का चयन केवल एक ही आरक्षित वर्ग और एक ही जिले में हो सकता है, लेकिन परिणाम की सूची में इन नियमों की अनदेखी साफ दिखाई दे रही है।

जिसके बाद इस मामले पर परीक्षा विशेषज्ञ मोहम्मद ताहिर हुसैन ने सफाई दी है और कहा है कि आरक्षित वर्ग में नियुक्ति के नियम स्पष्ट हैं और एक ही व्यक्ति का अलग-अलग श्रेणियों में चयन संभव नहीं है। यह गड़बड़ी परिणाम तैयार करने और उसे जारी करने करने की प्रक्रिया में गंभीर चूक को दिखाती है।


Read More News

डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी, जानें डॉक्टरों की मांगें

झारखंड में IMA ने डॉक्टरों की मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मांगें पूरी नहीं होने...

कांके टॉक्स संवाद सम्मान 2026 से सम्मानित हुए आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलपति के उपाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार पांडेय

रांची में आयोजित कांके टॉक्स के संवाद कार्यक्रम में RKDF University के Pro Vice Chancellor डॉ. अमित...

Read More