News Saga Desk
रांची। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर आमने-सामने दिख रहे हैं। दरअसल बाबूलाल मरांडी ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर निशाना साधा था। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कहा था कि सड़क पर घायल व्यक्ति के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था कराने के बजाय स्वास्थ्य मंत्री ने उसे टेम्पो में लादकर अस्पताल भेजा। इससे अधिक शर्मनाक स्थिति और क्या हो सकती है? उन्होंने कहा कि एयर एम्बुलेंस का ढोल पीटने वाली सरकार हकीकत में केवल फर्ज़ी विज्ञापनों से अपनी वाहवाही लूटने में लगी है। इसपर स्वास्थ्य मंत्री ने बाबूलाल मरांडी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा, ”मानवता का मोल समझिए, बाबूलाल मरांडी जी, राजनीति के लिए इंसानियत का गला न घोंटिए!”
उन्होंने कहा, ”बाबूलाल मरांडी जी, आपसे आग्रह है कि इतनी ओछी और निम्न स्तर की राजनीति करना बंद करें। जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां आपकी पार्टी की गाड़ियां और कार्यकर्ता घटनास्थल से गुज़रे, लेकिन किसी ने एक पल को भी रुककर पीड़ित की मदद करना जरूरी नहीं समझा। क्या यही है भाजपा की संवेदनशीलता और इंसानियत? जहां एंबुलेंस को पहुंचने में कम से कम 25 मिनट लगते, वहां मैंने तत्काल नज़दीक खड़े एक ऑटो को बुलाया, जब वह खराब निकला, तो अपनी निजी गाड़ी से उस घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया, उसका समुचित इलाज कराया।
No Comment! Be the first one.