प्रधानमंत्री मोदी से मिले नेपाल के आरएसपी अध्यक्ष रवि लामिछाने, साझा विकास और सहयोग पर हुई चर्चा

NEWS SAGA DESK

नई दिल्ली : नेपाल की सत्तारूढ़ पार्टी के अध्यक्ष रवि लामिछाने ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच भारत-नेपाल संबंधों, साझा समृद्धि, विकास और क्षेत्रीय सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए कहा कि रवि लामिछाने से मिलकर उन्हें प्रसन्नता हुई। उन्होंने दोनों देशों के लिए साझा और समृद्ध भविष्य के निर्माण की इच्छा का समर्थन किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति के तहत नेपाल एक महत्वपूर्ण और प्राथमिक साझेदार है।

उन्होंने कहा कि नई सरकार के साथ मिलकर भारत और नेपाल के विशेष तथा बहुआयामी संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की भारत की इच्छा है। दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक संबंध बेहद गहरे हैं।

प्रधानमंत्री ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि भारत नेपाल के साथ साझा भविष्य के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। दोनों देशों के बीच सहयोग क्षेत्रीय स्थिरता और विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उल्लेखनीय है कि रवि लामिछाने पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ 1 से 5 जून तक भारत के आधिकारिक दौरे पर हैं। इससे पहले मंगलवार को उन्होंने नितिन नवीन से भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय मुख्यालय में मुलाकात की थी। भाजपा मुख्यालय पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया था।

Read More News

जयपाल सिंह स्टेडियम छात्र आंदोलन: सरकार ने भेजा वार्ता का प्रस्ताव, गतिरोध खत्म होने के संकेत

रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में धरने पर बैठे छात्रों से राज्य सरकार ने औपचारिक बातचीत का प्रस्ताव...

Read More