News Saga Desk
नई दिल्ली। नई दिल्ली स्थित सर गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संरक्षक शिबू सोरेन से मंगलवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मुलाकात की। उन्होंने शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान गडकरी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी शिबू सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर चर्चा की और परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। शिबू सोरेन झारखंड की राजनीति के सबसे कद्दावर और वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं। उनकी तबीयत खराब होने के चलते उन्हें नई दिल्ली लाया गया था, जहां फिलहाल वे सर गंगाराम हॉस्पिटल में इलाजरत हैं।
No Comment! Be the first one.