NEWS SAGA DESK
15 नवंबर भारतीय इतिहास का एक महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन 1875 में रांची ज़िले के उलीहातू गांव में भगवान बिरसा मुंडा का जन्म हुआ था। वे भारत के महान जननायक, स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी समाज के प्रेरणास्रोत माने जाते हैं।
बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों और ज़मींदारी प्रथा के खिलाफ आदिवासी समाज को संगठित कर “उलगुलान” नामक महा आंदोलन चलाया। इस आंदोलन ने न केवल ब्रिटिश शासन को चुनौती दी, बल्कि आदिवासी अस्मिता और अधिकारों के प्रति नई चेतना जगाई। उनके अद्वितीय संघर्ष और योगदान के सम्मान में भारत सरकार ने 15 नवंबर को “जनजातीय गौरव दिवस” घोषित किया है। देशभर में यह दिन आदिवासी संस्कृति और उनके योगदान के सम्मान के रूप में मनाया जाता है।
इसी दिन 15 नवंबर 2000 को झारखंड राज्य का गठन भी किया गया था। बिरसा मुंडा की जयंती पर गठित यह राज्य आज के दिन दोहरे उत्सव का साक्षी होता है—एक ओर अपने महान क्रांतिकारी बिरसा मुंडा को याद किया जाता है, वहीं दूसरी ओर राज्य स्थापना दिवस मनाया जाता है। “अबुआ दिसुम, अबुआ राज”—बिरसा मुंडा का यह नारा आज भी झारखंड की पहचान और गर्व का प्रतीक है।
15 नवंबर को इतिहास में दर्ज प्रमुख घटनाएँ
1830: समाज सुधारक राजा राम मोहन राय इंग्लैंड के लिए रवाना हुए।
1920: जिनेवा में लीग ऑफ नेशंस की पहली बैठक हुई।
1936: जर्मनी और जापान के बीच कोमिंट्रन विरोधी संधि पर हस्ताक्षर।
1947: विश्व स्वास्थ्य संगठन संयुक्त राष्ट्र का विशिष्ट अभिकरण बना।
1949: गांधीजी की हत्या के दोषी नाथूराम गोडसे और नारायण दत्तात्रेय आप्टे को फांसी।
1955: पोलैंड और यूगोस्लाविया के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर।
1961: संयुक्त राष्ट्र ने परमाणु हथियारों पर रोक का निर्णय लिया।
1988: यासर अराफात ने फिलिस्तीन को स्वतंत्र राष्ट्र घोषित किया।
z989: कराची में वकार यूनुस और सचिन तेंदुलकर का टेस्ट पदार्पण।
1998: अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन का भारत-पाकिस्तान दौरा रद्द।
2000: झारखंड भारत का 28वां राज्य बना।
2001: अलकायदा के ठिकाने से परमाणु बम संबंधी दस्तावेज बरामद।
2003: इस्ताम्बुल में यहूदी उपासना स्थल के पास बम विस्फोट, 16 की मौत।
2004: ऑस्ट्रेलिया नामकरण की द्विशताब्दी मनाई गई।
2007: चिली में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया।
2007: एरियाना-5 रॉकेट से ब्रिटेन और ब्राजील के उपग्रह प्रक्षेपित।
2008: रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर वाई.वी. रेड्डी संयुक्त राष्ट्र की टास्क फोर्स में शामिल।
2012: शी जिनपिंग चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव बने।
जन्मे प्रमुख व्यक्तित्व
1866: कार्नेलिया सोराबजी, भारत की पहली महिला बैरिस्टर।
1875: बिरसा मुंडा, आदिवासी नेता और स्वतंत्रता सेनानी।
1902: एस. वी. कृष्णमूर्ति राव, कांग्रेस नेता।
1937: रमेश चंद्र शाह, प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार।
1950: अश्विनी कुमार, पूर्व सीबीआई निदेशक।
1986: सानिया मिर्जा, भारतीय टेनिस खिलाड़ी।
इस दिन हम खो बैठे
1937: जयशंकर प्रसाद, महान हिन्दी साहित्यकार।
1982: विनोबा भावे, स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक कार्यकर्ता।
2013: कृपालु महाराज, विख्यात संत।
2020: सौमित्र चटर्जी, प्रसिद्ध अभिनेता।
विशेष दिवस
राष्ट्रीय पुस्तक सप्ताह
नवजात शिशु सप्ताह
झारखंड स्थापना दिवस
No Comment! Be the first one.