सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल

News saga Desk

गिरिडीह। डुमरी-गिरिडीह मुख्य मार्ग के कोलडीहा में शुक्रवार की सुबह हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सदर अस्पताल मे चल रहा है। तीनो युवक मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पहाड़ीडीह का रहने वाले है और सुबह में गिरिडीह स्टेडियम से लौट रहे थे तभी डुमरी की ओर से आ रहे ओवरलोड 12 चक्का ट्रक ने पीछे से कुर्बान अंसारी ( 22 ) की स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि कुर्बान पुलिस सेवा में जाने के लिए सुबह-सुबह स्टेडियम में दौड़ का अभ्यास करने गया हुआ था। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दिया और प्रशासन से ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही सदर प्रखंड के विकास पदाधिकारी गणेश रजक के साथ मुफ्फसिल थाना और नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया एवं सड़क जाम हटवाया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Read More News

डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी, जानें डॉक्टरों की मांगें

झारखंड में IMA ने डॉक्टरों की मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मांगें पूरी नहीं होने...

कांके टॉक्स संवाद सम्मान 2026 से सम्मानित हुए आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलपति के उपाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार पांडेय

रांची में आयोजित कांके टॉक्स के संवाद कार्यक्रम में RKDF University के Pro Vice Chancellor डॉ. अमित...

Read More