पलामू में पुल निर्माण के दो मजदूरों को मारी गोली

NEWS SAGA DESK

पलामू के सतबरवा में पुल निर्माण स्थल पर दो मजदूरों को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हैं और रिम्स रेफर किए गए।

पलामू। जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के रजडेरवा में नेशनल हाईवे पर पुल निर्माण कार्य में लगे दो मजदूरों को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना गुरुवार देर रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। फायरिंग की घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MMCH) लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया।

बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी

घायलों की पहचान 26 वर्षीय अजय हांसदा और 20 वर्षीय संजय हांसदा के रूप में हुई है। दोनों पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के रहने वाले बताए गए हैं।

माचिस मांगने के बाद शुरू हुआ विवाद

घायल मजदूरों के अनुसार, रात करीब 11 बजे बाइक पर सवार दो अपराधी निर्माण स्थल पर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने वहां काम कर रहे मजदूरों से माचिस मांगी। मजदूरों ने माचिस नहीं होने की बात कही। इसी बात को लेकर बाइक सवार युवकों और मजदूरों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

इसे भी देखें:-नौकरी छिनी तो कोर्ट जाएंगे! JSSC अभ्यर्थियों का ऐलान #jpsc #jssc #ranchi

Read More News

Read More