पटना मेट्रो पर बड़ा अपडेट, इन इलाको में शुरू होगा मेट्रो के लिए पटरी बिछाने का काम

News Saga Desk

पटना। पटना मेट्रो के प्राथमिक कॉरिडोर (मलाही पकड़ी से आईएसबीटी) में मार्च से पटरी बिछाने का काम शुरू हो जाएगा। दिल्ली मेट्रो के फेज चार के तहत जिस एजेंसी ने पटरी का काम किया है, वही एजेंसी पटरी की आपूर्ति भी कर रही है। पटरी जीरोमाइल के समीप गोडाउन में पहुंच चुकी है, और राज्य सरकार ने अगस्त 2025 तक मेट्रो चलाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। मेट्रो ट्रैक पर मेट्रो रेल चलाने के लिए तीन बोगियों की एक रैक का ऑर्डर भी दे दिया गया है, जो पुणे से आएगी। इन बोगियों के पटना आने में तीन से चार माह का वक्त लग सकता है। इस दौरान, ट्रैक बिछाने के साथ ही इलेक्ट्रिकल, सिग्नल और टेलीकॉम कार्य भी पूरे किए जाएंगे।
चार स्टेशनों पर रुकेगी मेट्रो

6.5 किमी लंबे प्राथमिक कोरिडोर में पांच एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन होंगे: मलाही पकड़ी, खेमनीचक, भूतनाथ, जीरोमाइल और न्यू आईएसबीटी। लेकिन शुरुआती दौर में खेमनीचक को छोड़कर चार स्टेशनों पर मेट्रो रुकेगी। इन चार स्टेशनों पर स्वचालित किराया संग्रह मशीन, प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर और गेट प्रणाली आदि स्थापित करने के लिए एजेंसी का चयन पूरा कर लिया गया है, और अगले माह से इस पर काम शुरू हो जाएगा। साथ ही, प्री-फैब्रिकेटेड स्टेशन का स्ट्रक्चर भी इंस्टॉल किया जा रहा है।

डिपो का निर्माण जून तक पूरा होगा

पटना मेट्रो का डिपो भी जून 2025 तक तैयार हो जाएगा। डिपो में मेट्रो रेक के वॉशिंग और मेंटेनेंस पिट के अलावा कंट्रोल रूम, मेट्रो स्टेबलिंग लाइन, विद्युत सब स्टेशन, ऑटो कोच वाश प्लांट, वर्कशॉप शेड, इंस्पेक्शन शेड, इंटरनल क्लीनिंग शेड, रिसीविंग सब स्टेशन, इलेक्ट्रिक एवं ट्रैक यूनिट आदि की व्यवस्था की जाएगी। इस प्रकार, पटना मेट्रो परियोजना तेजी से अपने अंतिम चरण में पहुंच रही है, और राज्य के लोगों को जल्द ही मेट्रो यात्रा का लाभ मिल सकता है।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More