News Saga Desk
सोने में ₹1600 और चांदी में ₹5000 की भारी तेजी, गहने खरीदने से पहले चेक करें ऑल टैक्स इंक्लूडेड रेट्स।
Gold-Silver Price Today: शादी के सीजन में सोना और चांदी खरीदने वालों को लगा बड़ा झटका! आज सोने और चांदी दोनों की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल आया है। बाजार जाने से पहले यहाँ देखें टैक्स सहित ताजा भाव।
अगर आप भी शादी-ब्याह के इस सीजन में गहने खरीदने की सोच रहे हैं या सोने-चांदी में निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो बाजार जाने से पहले आज के ताजा रेट्स जरूर जान लें। घरेलू सराफा बाजार में आज सोने और चांदी दोनों की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है।
सराफा बाजार में रिकॉर्ड तेजी
स्थानीय बाजार के जानकारों के मुताबिक, आज 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने (Pure Gold) की कीमत में 1,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस उछाल के बाद अब सोना सभी टैक्सों के साथ 1,62,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है।सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों ने भी आम जनता को तगड़ा झटका दिया है। चांदी के दाम में सीधे 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की भारी मजबूती आई है। इसके बाद अब चांदी की कीमत सभी करों सहित 2,74,700 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है, जो कि पिछले सत्र में 2,69,700 रुपये प्रति किलोग्राम थी।
देश के औसत भाव अगर बुलियंस (Bullions) के राष्ट्रीय आंकड़ों पर नजर डालें, तो देश में औसत कीमतें इस प्रकार हैं:
- 10 ग्राम गोल्ड (Gold Price): 1,56,810.00 रुपये
- 1 किलो चांदी (Silver Price): 2,67,790.00 रुपये
No Comment! Be the first one.