राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा, 14 और 15 फरवरी को बदला रहेगा ट्रैफिक

News Saga Desk

रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय रांची दौरे पर आ रही हैं। वह शुक्रवार की शाम रांची पहुंचेगी। राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी। इसके बाद 15 फरवरी को बीआईटी मेसरा के प्लैटिनम जुबली कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद वह 15 फरवरी को ही दिल्ली वापस लौट जाएंगी। उनके आगमन को लेकर तमाम तरह की पुख्ता तैयारियां की जा रही है। ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। वहीं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रांची ट्रैफिक पुलिस की ओर से 14 फरवरी और 15 फरवरी के लिए ट्रैफिक रूट चार्ट जारी किया गया है। वहीं लोगों से अपील की गई है कि जिन रास्तों पर राष्ट्रपति का मूवमेंट होगा, उसका कम से कम उपयोग करें।

कौन से मार्ग रहेंगे बंद

14 फरवरी को दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक कांके, रातू, दलादली, काठीटांड़ और काठीटांड़ की ओर जाने वाले वाहन शहर के मुख्य मार्ग लालपुर रोड और कांटाटोली होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। 14 फरवरी को दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक रांची वासियों को एयरपोर्ट रोड, हिनू चौक, बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक, सहजानंद चौक, बाइपास रोड, न्यू मार्केट चौक, हॉट लिप्स चौक और राजभवन मोड़ तक सड़कों का कम से कम उपयोग करने की सलाह दी गई है। 14 फरवरी को कांके रोड, रातू रोड, ठीटांड़ से शहर की ओर आने वाले सभी वाहन कांके रिंग रोड, लालपुर चौक और कांटाटोली रोड होते हुए शहर में प्रवेश कर सकेंगे।

15 फरवरी को सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक शहर में सभी प्रकार के बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। इसके साथ ही 15 फरवरी को पलामू, गढ़वा, लातेहार और गुमला से आने वाले बड़े वाहन रिंग रोड होते हुए अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। इसके अलावा जमशेदपुर से आने वाले सभी बड़े वाहन, जिन्हें पलामू की ओर जाना है, वे रामपुर रिंग रोड से बाएं मुड़कर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।15 फरवरी को हजारीबाग से आने वाले बड़े वाहन, जिन्हें पलामू गुमला की ओर जाना है, वे नेवरी रिंग रोड चौक से बाएं मुड़कर रामपुर चौक होते हुए अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।

एयरपोर्ट के लिए विशेष निर्देश

रांची एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ने वाले सभी यात्रियों के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष निर्देश जारी किए हैं। निर्देश के अनुसार, जिन्हें 14 फरवरी को फ्लाइट पकड़ने के लिए एयरपोर्ट पहुंचना है और जिनका समय शाम 4 से 5:30 बजे के बीच है, वे कोशिश करें कि वे दोपहर 3:30 बजे तक एयरपोर्ट पहुंच जाएं। जिन्हें 15 फरवरी को हवाई यात्रा करनी है और जिनका समय दोपहर 11:00 से 1:30 बजे के बीच है, उन्हें सुबह 11:30 बजे तक एयरपोर्ट पहुंचने का निर्देश दिया गया है।

मैट्रिक परीक्षा के लिए भी निर्देश जारी

झारखंड में अभी मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं चल रही हैं, इसलिए 15 तारीख को मैट्रिक और इंटरमीडिएट के प्रथम पाली के परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र पहुंचने का समय सुबह 9:30 बजे तक तय किया गया है। वहीं, दूसरी पाली के लिए परीक्षार्थियों को दोपहर 12:00 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचने का निर्देश दिया गया है।


Read More News

मुस्लिमों को विकास की धारा से जोड़ना चाहते हैं PM मोदी, कांग्रेस ने बनाया वोट बैंक: जफर इस्लाम

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा संसद जफर इस्लाम ने आज जमकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना...

झारखंड कोलियरी यूनियन महाधिवेशन: सीएम हेमंत ने दिल्ली से किया संबोधन, संगठन में हुए बड़े बदलाव

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के आठवें केंद्रीय महाधिवेशन का आयोजन शनिवार को रांची स्थित सीएमपीडीआई...

विधायक सरयू राय ने बांटे 113 पेंशन प्रमाण पत्र, सफाई के लिए बढ़ाई जाएंगी 20 मजदूर और 50 गाड़ियां

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत...

चंपाई सोरेन का बड़ा ऐलान: भोगनाडीह में मनाएंगे हूल दिवस, वीरों की धरती से फिर गूंजेगा “हूल” का नारा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एक्स  पर पोस्ट कर आगामी 'हूल दिवस' को भोगनाडीह में मनाने...

Read More