हजारीबाग दुष्कर्म मामले में राफिया नाज़ का बयान, कल्पना सोरेन पर साधा निशाना

News Saga Desk

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज ने हेमंत सरकार पर बड़ा हमला बोला है प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए राफिया ने कहा अगर अपराधियों की गिरफ्तारी दो दिनों के अंदर नहीं हुई तो भारतीय जनता पार्टी आने वाले 2 तारीख को झारखंड के सभी प्रखंड और जिलों में मसाल जुलूस एवं विरोध प्रदर्शन करेगी और 3 अप्रैल 2026 को झारखंड बंद करेगी।

कल्पना सोरेन पर साधा निशाना

राफिया नाज ने विधायक कल्पना सोरेन को निशाने पर लेते हुए कई सवाल खड़े किए हैं उन्होंने कहा कि झारखंड में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, और लगातार हो रही आपराधिक घटनाएं सरकार की विफलता को उजागर कर रही हैं। राफिया नाज ने विधायक कल्पना सोरेन पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि जो खुद को सशक्त महिला बताती हैं, वे आज राज्य की बेटियों के मुद्दे पर पूरी तरह चुप हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के जिम्मेदार लोग सिर्फ प्रचार-प्रसार और सोशल मीडिया तक सीमित हैं, जबकि जमीनी हकीकत बेहद चिंताजनक है।

बीजेपी प्रवक्ता ने हजारीबाग के विष्णुगढ़ में नाबालिग के साथ हुई घटना का जिक्र करते हुए कहा कि यह घटना पूरे राज्य को शर्मसार करने वाली है, लेकिन सरकार की ओर से संवेदनशीलता नहीं दिखाई दे रही राफिया नाज ने इस मामले में CBI जांच की मांग करते हुए कहा कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए निष्पक्ष जांच जरूरी है, साथ ही उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि एक महिला विधायक होने के बावजूद कल्पना सोरेन की ओर से इस मामले में कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Read More News

रांची टिटोस रेस्टोरेंट फायरिंग केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य शूटर सचिन यादव गिरफ्तार

राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित टिटोस रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग और हत्या के मामले में...

रांची में आज बिजली कटौती: कई इलाकों में 6 घंटे तक सप्लाई बाधित, जानिए टाइमिंग और प्रभावित क्षेत्र

रांची: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, बता दें की यह कटौती झारखंड...

Read More