गिरिडीह डीसी का खनन कार्यालय पर छापा, अवैध खनन पर कड़ा रुख अपनाने के निर्देश

News Saga Desk

गिरिडीह। गिरिडीह जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने शुक्रवार को जिला खनन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने राजस्व संग्रहण से जुड़ी प्रक्रियाओं की समीक्षा की और राजस्व में बढ़ोतरी के लिए ठोस रणनीति अपनाने का निर्देश दिया। उन्होंने खनन कार्यालय में रखी गई पंजियों की जांच की और निर्देश दिया कि सभी अभिलेखों को पूरी पारदर्शिता और निर्धारित मानकों के अनुसार व्यवस्थित रखा जाए। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि अवैध खनन पर पूर्णतः रोक लगाने के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जाएं। उन्होंने निर्देश दिया कि यदि कहीं से अवैध खनन या खनिजों के अवैध परिवहन की सूचना मिले तो उस पर तत्काल और सख्त कार्रवाई की जाए। विशेष रूप से वन क्षेत्रों में हो रहे अवैध क्रशर संचालन और माईका के अवैध उत्खनन व प्रेषण पर भी पूरी नजर रखने और नियमित छापामारी अभियान चलाने की बात कही। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन खनिज संसाधनों के संरक्षण और राजस्व के पारदर्शी संग्रहण को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है, और इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


Read More News

डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी, जानें डॉक्टरों की मांगें

झारखंड में IMA ने डॉक्टरों की मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मांगें पूरी नहीं होने...

कांके टॉक्स संवाद सम्मान 2026 से सम्मानित हुए आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलपति के उपाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार पांडेय

रांची में आयोजित कांके टॉक्स के संवाद कार्यक्रम में RKDF University के Pro Vice Chancellor डॉ. अमित...

Read More