निर्माण कार्य के लिए मिला ब्लॉक, 6 ट्रेनें रहेंगी रद्द

News Saga Desk

रांची। रांची रेल मंडल के रामगढ़ कैंट व मुरी स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज के निर्माण कार्य के लिए ट्रैफिक तथा पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इस कारण कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

कौन-कौन ट्रेन रद्द

  • ट्रेन संख्या 18036/18035 हटिया-खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस 30 जनवरी को रद्द रहेगी।
  • ट्रेन संख्या 63597/63598 रांची- आसनसोल -रांची मेमू 30 जनवरी को रद्द रहेगी।
  • ट्रेन संख्या 58034/58033 रांची-बोकारो स्टील सिटी- रांची पैसेंजर 30 जनवरी को रद्द रहेगी।
  • ट्रेन नं. 68041/68042 आद्रा – बरकाकाना मेमू 25 को रद्द रहेगी।
  • ट्रेन नं 58023/ 58024 टाटानगर- बरकाकाना पैसेंजर 25 जनवरी को रद्द रहेगी।

ट्रेन बदले मार्ग से जाएगी

ट्रेन नं. 18613 रांची-चोपन एक्सप्रेस 25 जनवरी को रांची- मुरी- टोरी रूट के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रांची- टाटीसिलवे- मेसरा- बरकाकाना- टोरी होकर चलेगी।


Read More News

रांची छात्र आंदोलन के समर्थन में पहुंचीं नेहा बोरा पर स्याही फेंकी, विधानसभा मार्च में हंगामा

रांची छात्र आंदोलन के दौरान AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकी गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में...

Read More