झारखंड में आज फिर बारिश, कई जिलों में मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

News Saga Desk

रांची। झारखंड में आज भी बारिश से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ वज्रपात की भी आशंका है। इसलिए लोगों से सतर्क रहने को कहा गया है.  इस मानसून अब तक झारखंड के 8 जिलों में बहुत अधिक बारिश देखने को मिली है। जिसमें पूर्वी सिंहभूम में सबसे अधिक बारिश देखने को मिल रही है।

पिछले 24 घंटे में राजधानी रांची के अलावे अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ़ रहा और कहीं कहीं छिटपुट बारिश हुई। जिसमें झींकपानी में लगभग 75 मिमी बारिश हुई और संताल परगना के क्षेत्रों में लगभग 60 से 70 मिमी बारिश हुई। वहीं सबसे अधिक अब तक के मानसून में पूर्वी सिंहभूम (घाटशिला) में 192.6 मिमी और टाटानगर में 125.8 मिमी बारिश हुई है। 

पिछले 24 घंटे में हुई बारिश

झींकपानी : 74.4 मिमी 
जामताड़ा : 62.6 मिमी 
धनबाद : 55 मिमी 
दुमका : 38 मिमी 
जामताड़ा : 37.4 मिमी 
पलामू : 35.9 मिमी 
मौसम विभाग ने मंगलवार को भी राजधानी सहित रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, पाकुड़, आदि जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।  रविवार को रांची का तापमान 26.8 डिग्री रहा। वहीं, राज्य में सबसे अधिक तापमान गोड्डा में 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा। 


Read More News

डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी, जानें डॉक्टरों की मांगें

झारखंड में IMA ने डॉक्टरों की मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मांगें पूरी नहीं होने...

कांके टॉक्स संवाद सम्मान 2026 से सम्मानित हुए आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलपति के उपाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार पांडेय

रांची में आयोजित कांके टॉक्स के संवाद कार्यक्रम में RKDF University के Pro Vice Chancellor डॉ. अमित...

Read More