रामगढ़: फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी में 30 हजार लीटर मिलावटी दूध जब्त, सड़क पर बहाया गया

News Saga Desk

रामगढ़। रामगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी दूध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर फूड सेफ्टी ऑफिसर दीपश्री की टीम ने हाईवे पर एक दूध टैंकर को पकड़ा, जिसमें लगभग 30 हजार लीटर मिलावटी दूध भरा हुआ था। यह टैंकर उड़ीसा से उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा था, और रास्ते में रामगढ़ के पास इसकी पिकअप की जा रही थी। जांच में सामने आया कि टैंकर से दूध निकालकर उसमें पानी और अन्य केमिकल मिलाकर उसे फिर से टैंकर में भर दिया जा रहा था ताकि मात्रा बनी रहे और यह मिलावटी दूध बाजार में खपाया जा सके।

फूड सेफ्टी अधिकारी दीपश्री ने बताया कि टैंकर का नंबर PB 11 CM 3311 है और इसकी कुल क्षमता 30 हजार लीटर थी। मौके पर मौजूद टीम ने दूध से सैंपल लेकर फूड लैब भेज दिया है, साथ ही फूड सेफ्टी एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मिलावटी दूध के सभी साक्ष्य मिलने के बाद, विभाग ने करीब 20 लाख रुपये मूल्य का यह दूध हाईवे पर बहा दिया, ताकि किसी भी सूरत में यह बाजार में न पहुंचे।

फूड सेफ्टी ऑफिसर दीपश्री के मुताबिक, यह पूरा नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय था, और इस कार्रवाई के जरिए विभाग ने एक बड़े मिलावट सिंडिकेट पर करारा प्रहार किया है।


Read More News

डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी, जानें डॉक्टरों की मांगें

झारखंड में IMA ने डॉक्टरों की मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मांगें पूरी नहीं होने...

कांके टॉक्स संवाद सम्मान 2026 से सम्मानित हुए आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलपति के उपाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार पांडेय

रांची में आयोजित कांके टॉक्स के संवाद कार्यक्रम में RKDF University के Pro Vice Chancellor डॉ. अमित...

Read More