रांची डीसी ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन हाई अलर्ट पर

News Saga Desk

राजधानी रांची में एक बार फिर सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। सिविल कोर्ट को मिली धमकी के बाद अब समाहरणालय (डीसी कार्यालय) को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से पुलिस और प्रशासन सतर्क हो गया है। ईमेल की सूचना मिलते ही पूरे परिसर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया।

सूत्रों के अनुसार, धमकी ईमेल के माध्यम से दी गई थी। जानकारी मिलते ही प्रशासन ने तत्काल समाहरणालय परिसर की घेराबंदी कर दी। मौके पर बम निरोधक दस्ता (बॉम्ब स्क्वॉड), डॉग स्क्वॉड और भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया। परिसर के सभी कमरों, कार्यालयों और आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। मुख्य प्रवेश द्वार पर सख्त जांच की जा रही है और बिना तलाशी के किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। आसपास के इलाकों में भी पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

धमकी की खबर फैलते ही परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।

इधर, पुलिस ने धमकी भरे ईमेल की जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि ईमेल कहां से भेजा गया और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर तलाशी अभियान जारी है।

Read More News

रांची टिटोस रेस्टोरेंट फायरिंग केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य शूटर सचिन यादव गिरफ्तार

राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित टिटोस रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग और हत्या के मामले में...

रांची में आज बिजली कटौती: कई इलाकों में 6 घंटे तक सप्लाई बाधित, जानिए टाइमिंग और प्रभावित क्षेत्र

रांची: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, बता दें की यह कटौती झारखंड...

Read More