कोकर में टाटा मोटर्स वर्कशॉप में भीषण आग, छह वाहन जलकर राख

NEWS SAGA DESK

रांची के कोकर स्थित टाटा मोटर्स वर्कशॉप में भीषण आग से छह वाहन जलकर राख हो गए। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग की वजह माना जा रहा है।

रांची: राजधानी रांची के कोकर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित वासुदेव टाटा ऑटो मोटर्स वर्कशॉप में रविवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि वर्कशॉप में खड़े छह वाहन इसकी चपेट में आ गए और पूरी तरह जलकर राख हो गए।

 टाटा ऑटो मोटर्स वर्कशॉप

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा लिए जाने से इसे वर्कशॉप के अन्य हिस्सों तक फैलने से रोक लिया गया।

इसे भी देखें:-JSSC CGL और CDPO नियुक्ति रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक | सरकार को झटका? अगली सुनवाई 15 सितंबर

सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार के अनुसार, वर्कशॉप में खड़े एक वाहन में अचानक आग लगी थी। देखते ही देखते आग ने आसपास खड़े अन्य वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में कुल छह वाहन जलकर राख हो गए।

Read More News

Read More