रांची में बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी, BAU में हुई 150 मुर्गियों और दर्जन भर बटेर की मौत

News Saga Desk

रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के वेटनरी कॉलेज स्थित पॉल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू फैलने की खबर सामने आई है। इस घटना में लगभग 150 मुर्गियां और करीब एक दर्जन बटेरों की मौत हो गई है। पॉल्ट्री फार्म में रखी गई चाइनिज मुर्गियों में बीमारियों के लक्षण दिखे और उनकी तुरंत मौत हो गई। इसके बाद वेटनरी कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग ने भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (NIHSD) को सैंपल भेजे। जांच में एवियन इन्फ्लूएंजा (H5N1) यानी बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। 

बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए चलाए अभियान

बताया जा रहा है कि NIHSD ने इस गंभीर स्थिति की सूचना BAU, वेटनरी कॉलेज और केंद्रीय मंत्रालय को तुरंत दी। इसके बाद केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने झारखंड की मुख्य सचिव को पत्र भेजकर रांची में बर्ड फ्लू फैलने की जानकारी दी और एहतियात बरतने की सलाह दी। मंत्रालय ने मुख्य सचिव से आग्रह किया कि वे ‘पशुपालन कार्य योजना-2021’ के तहत बर्ड फ्लू की रोकथाम और नियंत्रण के लिए तुरंत अभियान चलाएं। 

केंद्रीय मंत्रालय ने दिया ये निर्देश

केंद्रीय मंत्रालय ने इस बारे में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय को भी सूचित किया, ताकि वे भी एहतियात बरत सकें। मंत्रालय ने संक्रमित क्षेत्र की घोषणा करने, उस क्षेत्र में पहुंचने पर प्रतिबंध लगाने और 10 किमी की परिधि में निगरानी रखने की सलाह दी। साथ ही संक्रमित पक्षियों को नष्ट करने और परिसर को पूरी तरह से साफ करने के निर्देश दिए गए। वहीं, वेटनरी कॉलेज में मृत पक्षियों को उचित तरीके से दफनाया गया और पूरे परिसर में दवाओं का छिड़काव किया गया है। सुरक्षा के लिहाज से मुख्य पॉल्ट्री फार्म में एहतियात बरतते हुए अनाधिकृत प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।


Read More News

जमशेदपुर के मानगो में हनुमान मंदिर में चोरी: दानपेटी से 6 हजार रुपये और ध्वनि यंत्र ले उड़े चोर

जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र स्थित हनुमान मंदिर को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। चोरों ने दान...

Read More