रांची: ट्रैफिक सुधार के लिए पुलिस की पहल, हेल्पलाइन नंबर जारी कर नागरिकों से सीधा संवाद

News Saga Desk

रांची।  राजधानी रांची के यातायात समस्या से संबंधित समाधान हेतु SSP चंदन सिन्हा ने हेल्पलाइन नंबर 8987790601 जारी किया है। लोग इस नंबर पर कॉल या व्हाट्सएप के जरिए संपर्क कर सकेंगे। 

हेल्पलाइन पर ये सुविधाएं मिलेंगी

1. ट्रैफिक जाम की सूचना आम जनता के द्वारा दी जा सकती है ताकि त्वरित समाधान किया जा सके।
2. ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने हेतु आम जनता द्वारा सुझाव दिए जा सकते हैं। 
3. रांची पुलिस के सहायतार्थ ट्रैफिक वोलेंटियर बनने को इच्छुक व्यक्ति अपने व्यक्तिगत विवरणी(नाम,पता,फोटो,आधार नंबर) उपलब्ध करा सकते हैं। 
4. ट्रैफिक व्यवस्था संधारण के दौरान ट्रैफिक पुलिस कर्मी/पदाधिकारी के द्वारा किए गए दुर्व्यवहार अथवा अभद्रता की सूचना भी दी जा सकती है। 
5. रोड इंजीनियरिंग(स्पीड ब्रेकर,अनावश्यक कट इत्यादि) से संबंधित शिकायत से अवगत करवाया जा सकता है। 
6. सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने हेतु संबंधित शिकायत जनता द्वारा उपलब्ध करायी जा सकती है।


Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

Read More