NEWS SAGA DESK
रांची छात्र आंदोलन में TDPL भर्ती परीक्षा के नतीजे रद्द होने के बाद भी छात्रों की मांग जारी है। छात्र CBI जांच की घोषणा तक आंदोलन पर अड़े हैं।
रांची: झारखंड सरकार की ओर से TDPL के माध्यम से आयोजित भर्ती परीक्षाओं के नतीजे रद्द करने के फैसले के बाद छात्रों ने भले ही भूख हड़ताल समाप्त कर दी हो, लेकिन आंदोलन पूरी तरह खत्म होता नजर नहीं आ रहा है। अब छात्रों ने अपनी मांग को एक कदम आगे बढ़ाते हुए पूरे मामले की CBI जांच की मांग शुरू कर दी है।

छात्रों का कहना है कि भर्ती परीक्षाएं रद्द करना उनकी बड़ी जीत है, लेकिन इससे उनकी लड़ाई खत्म नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर छात्रों की ओर से पोस्ट साझा कर समर्थकों से मुंडा स्टेडियम पहुंचने की अपील की गई है। पोस्ट में दावा किया गया है कि प्रदर्शन स्थल को खाली कराने की तैयारी की जा रही है और बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जा रही है।
छात्रों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक परीक्षाओं को रद्द करने और CBI जांच से जुड़ा आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं होता, तब तक वे आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। उनका कहना है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना उनका संवैधानिक अधिकार है और इसी अधिकार के तहत वे अपनी मांग उठा रहे हैं।
इसे भी देखें:-JSSC-CGL परीक्षा रद्द! हेमंत सोरेन सरकार का बड़ा फैसला, 24 दिन बाद छात्रों को बड़ी राहत
‘एक लड़ाई जीती, जंग अभी बाकी’ CGL नियुक्ति रद्द किए जाने के फैसले को छात्रों ने अपनी बड़ी उपलब्धि बताया है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार भी जताया। हालांकि, छात्रों का कहना है कि उनकी मुख्य मांगों में से एक अभी पूरी नहीं हुई है।छात्र नेताओं का कहना है कि CBI जांच की घोषणा होने तक आंदोलन जारी रहेगा। उनके मुताबिक, अब मुद्दा सिर्फ नियुक्ति या परीक्षा रद्द करने तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरी भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्ष और विश्वसनीय जांच भी जरूरी है।
फिलहाल रांची में छात्र आंदोलन का रुख नियुक्तियां रद्द होने के बाद भी शांत होता नहीं दिख रहा। अब छात्रों की नजर सरकार की अगली घोषणा पर है। यदि CBI जांच को लेकर जल्द कोई फैसला नहीं आया है
No Comment! Be the first one.