रणवीर सिंह को मिला धमकी भरा वॉइस नोट, करोड़ों की रंगदारी की मांग, मुंबई पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

News Saga Desk

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को व्हाट्सएप पर एक धमकी भरा वॉइस नोट मिलने का मामला सामने आया है। वॉइस नोट में उनसे करोड़ों रुपये की रंगदारी की मांग की गई है। मामले की जानकारी मिलते ही रणवीर सिंह ने तुरंत मुंबई पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है।

धमकी को गंभीरता से लेते हुए मुंबई पुलिस ने अभिनेता की सुरक्षा बढ़ा दी है। रणवीर सिंह और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण के मुंबई स्थित आवास के बाहर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। साथ ही धमकी के स्रोत का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच भी शुरू कर दी गई है।

मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, धमकी भेजने वाला व्यक्ति खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बता रहा है। यह वही गिरोह है, जिसका नाम हाल ही में निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना में भी सामने आया था।

कुछ दिन पहले मुंबई के जुहू इलाके में रोहित शेट्टी के घर के बाहर कई राउंड फायरिंग की घटना हुई थी, हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ था। इसके बाद से फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को मिल रही धमकियों को लेकर पुलिस सतर्क हो गई है।

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और न ही इस संबंध में कोई आधिकारिक एफआईआर सार्वजनिक की गई है।

Read More News

रांची टिटोस रेस्टोरेंट फायरिंग केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य शूटर सचिन यादव गिरफ्तार

राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित टिटोस रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग और हत्या के मामले में...

रांची में आज बिजली कटौती: कई इलाकों में 6 घंटे तक सप्लाई बाधित, जानिए टाइमिंग और प्रभावित क्षेत्र

रांची: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, बता दें की यह कटौती झारखंड...

Read More