News Saga Desk
रांची: भारतीय जनता पार्टी समर्थित महापौर प्रत्याशी रौशनी खलखो के प्रधान चुनावी कार्यालय का उद्घाटन सहजानंद चौक के समीप धूमधाम और उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिससे कार्यक्रम में चुनावी माहौल और जोश देखने को मिला।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रांची विधायक सी.पी. सिंह, हटिया विधायक नवीन जायसवाल सहित कई पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इनके अलावा के.के. गुप्ता, वरुण साहू, मनोज मिश्रा, सुबोध सिंह गुड्डू, संदीप वर्मा, रमेश सिंह, राजू सिंह, बलराम सिंह, जितेंद्र वर्मा, विश्वजीत सिंह, रोमित नारायण सिंह, ललित ओझा, सूरज चौरसिया और शंकर दुबे समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
समर्थकों के उत्साह से बढ़ा आत्मविश्वास
महापौर प्रत्याशी रौशनी खलखो ने उपस्थित समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें लगातार मिल रहे जनसमर्थन और आशीर्वाद से उनकी जीत का विश्वास और मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि जनता का सहयोग और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
विधायकों ने की भारी मतों से विजयी बनाने की अपील
मौके पर मौजूद रांची विधायक सी.पी. सिंह और हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने रौशनी खलखो को शुभकामनाएं देते हुए जनता से अपील की कि वे उन्हें भारी मतों से विजयी बनाकर नगर के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम के दौरान चुनावी उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता का माहौल देखने को मिला।
No Comment! Be the first one.