RR vs DC IPL 2026: जयपुर में होगी रोमांचक टक्कर, वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें

News Saga Desk

IPL 2026 के 43वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने होंगे। जयपुर में होने वाले मैच में वैभव सूर्यवंशी टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 100 सिक्स का रिकॉर्ड बना सकते हैं।

IPL 2026 का 43वां मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। दोनों टीमों के बीच इस सीजन की यह पहली भिड़ंत होगी।

राजस्थान रॉयल्स इस सीजन शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। टीम ने अब तक 9 मुकाबलों में 6 जीत और 3 हार के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथा स्थान हासिल किया है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन अब तक उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। दिल्ली ने 8 मैचों में सिर्फ 3 जीत दर्ज की है और टीम सातवें स्थान पर बनी हुई है।

वैभव सूर्यवंशी के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका

राजस्थान के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस सीजन लगातार धमाकेदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 9 मैचों में 400 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। उनका स्ट्राइक रेट 238.09 का रहा है, जो टीम को तेज शुरुआत दिलाने में अहम साबित हुआ है। वैभव सूर्यवंशी अब टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 100 सिक्स पूरे करने के करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने सिर्फ 27 पारियों में 511 गेंदों पर 99 छक्के लगाए हैं। फिलहाल यह रिकॉर्ड कीरोन पोलार्ड के नाम है, जिन्होंने 843 गेंदों में 100 छक्के पूरे किए थे। इसके अलावा सूर्यवंशी IPL 2026 में सबसे तेज 400 रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुके हैं। उन्होंने महज 167 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की।

राजस्थान की गेंदबाजी भी मजबूत

राजस्थान की गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। आर्चर ने इस सीजन 9 मैचों में 14 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/20 रहा है। उनकी तेज गेंदबाजी दिल्ली के बल्लेबाजों के लिए चुनौती बन सकती है।

दिल्ली पर वापसी का दबाव

दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए टीम को जीत की जरूरत है। ऐसे में जयपुर में होने वाला यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहने की उम्मीद है।

Read More News

शिरडी में साईं बाबा के दर्शन कर बोले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, आध्यात्मिक स्थलों से मिलती है प्रेरणा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन महाराष्ट्र प्रवास के दौरान शिरडी पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार...

Read More