श्रद्धा कपूर और अक्षरा सिंह फिल्म ‘ईठा’ के प्रमोशन के लिए पटना में एक मंच पर नजर आएंगी। जानिए फिल्म की कहानी, स्टारकास्ट और रिलीज डेट।
News Saga Desk
पटना: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी आगामी फिल्म ‘ईठा’ के प्रमोशन के लिए शनिवार को बिहार की राजधानी पटना पहुंचीं। इस फिल्म में उनके साथ भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह भी नजर आएंगी। हिंदी और भोजपुरी सिनेमा की दोनों अभिनेत्रियों को एक साथ देखने के लिए प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह है।
रीजेंट थिएटर में फिल्म का प्रमोशन
फिल्म ‘ईठा’ के प्रमोशन के लिए पटना के रीजेंट थिएटर में 28 नवंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन निर्धारित है। इसमें श्रद्धा कपूर और अक्षरा सिंह फिल्म से जुड़े अपने अनुभव साझा करेंगी और पत्रकारों के सवालों का जवाब देंगी। दोनों अभिनेत्रियों की मौजूदगी ने इस कार्यक्रम को खास बना दिया है।
देसी अंदाज में नजर आएंगी अक्षरा सिंह
अक्षरा सिंह के लिए फिल्म ‘ईठा’ बेहद खास है। इसमें उन्हें श्रद्धा कपूर के साथ स्क्रीन साझा करने का मौका मिला है। फिल्म के म्यूजिकल ट्रेलर में अक्षरा गजरा, नथ, झुमके और पारंपरिक आभूषणों में नजर आ रही हैं। फिल्म के गाने ‘मिर्च मसाला’ में दोनों अभिनेत्रियों की डांस केमिस्ट्री दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रही है।
श्रद्धा और अक्षरा के बीच दिखी शानदार बॉन्डिंग
हाल ही में अक्षरा सिंह ने ‘मिर्च मसाला’ गाने पर एक रील सोशल मीडिया पर साझा की थी। श्रद्धा कपूर ने इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए अक्षरा की तारीफ की। इससे पहले अक्षरा ने भी एक भावुक पोस्ट में श्रद्धा के साथ काम करने के अनुभव को यादगार बताया था।
विठाबाई के जीवन से प्रेरित है फिल्म ‘ईठा’
फिल्म ‘ईठा’ महाराष्ट्र की प्रसिद्ध तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर के जीवन से प्रेरित है। श्रद्धा कपूर फिल्म में विठाबाई की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म में उनके संघर्ष, कला के प्रति समर्पण और जीवन की चुनौतियों को दर्शाया गया है।
4 दिसंबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज
लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और अक्षरा सिंह के अलावा रणदीप हुड्डा, मोहम्मद जीशान अय्यूब और नाना पाटेकर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
No Comment! Be the first one.