श्रावणी मेला 2025: रांची-भागलपुर के बीच विशेष ट्रेन चलाने की पूर्व सीएम रघुवर दास ने की मांग

News Saga Desk

रांची। श्रावण मास के आगमन के साथ ही झारखंड सहित पूरे देश में धार्मिक आस्था और श्रद्धा का वातावरण बनने लगा है। इसी क्रम में, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रांची रेल मंडल के माध्यम से रेल मंत्रालय को एक पत्र लिखा है। उन्होंने श्रावणी मेले के अवसर पर रांची से भागलपुर के बीच मूरी, बोकारो स्टील सिटी, धनबाद, किउल और सुलतानगंज होते हुए एक विशेष ट्रेन सेवा के संचालन का आग्रह किया है।

उन्होंने यह अपील श्रावण मास के दौरान होने वाली कांवड़ यात्रा और बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा को ध्यान में रखते हुए की। उन्होंने लिखा, “हर साल हजारों श्रद्धालु रांची और उसके आसपास के क्षेत्रों से अजगैबीनाथ धाम (सुलतानगंज) से गंगाजल लेकर लगभग 105 किलोमीटर की पदयात्रा कर देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में जल अर्पण करने जाते हैं।वर्तमान में रांची-भागलपुर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 18603) सप्ताह में केवल तीन दिन, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलती है। रघुवर दास ने शेष चार दिनों, रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार के लिए 11 जुलाई 2025 से 31 अगस्त 2025 तक विशेष ट्रेन संचालन की मांग की है, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु आसानी और सुरक्षित तरीके से यात्रा कर सकें।रांची रेल मंडल से आशा की जा रही है कि वह इस प्रस्ताव पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगा और श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु सभी आवश्यक कदम उठाएगा।”


Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

Read More