ईद-उल-अजहा पर शुभेंदु अधिकारी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

News Saga Desk

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने ईद-उल-अजहा के पावन अवसर पर राज्यवासियों और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि ईद-उल-अजहा त्याग, बलिदान, प्रेम और भाईचारे का प्रतीक पर्व है, जो समाज को आपसी सौहार्द और एकता का संदेश देता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस पर्व को शांति, सद्भाव और आपसी सम्मान के साथ मनाएं।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी लोगों को बधाई देते हुए कहा कि ईद का यह त्योहार समाज में अमन, करुणा और इंसानियत की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।

देशभर में गुरुवार को ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का पर्व बड़े ही उत्साह और धार्मिक आस्था के साथ मनाया जा रहा है। मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की गई तथा लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। यह पर्व कुर्बानी, मानवता और सेवा की भावना का संदेश देता है। पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से भी ईद-उल-अजहा को लेकर सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई थीं ताकि त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके। मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों से सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की।

Read More News

Read More