झारखंड में बढ़ेगा तापमान, 24 फरवरी को कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना

News Saga Desk

झारखंड में सर्दी अब अपेक्षाकृत कम हो गई है और आने वाले दिनों में इसमें और कमी आने की संभावना है। अगले पांच दिनों के दौरान तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। रांची स्थित मौसम केंद्र ने 19 फरवरी, 2026 को यह जानकारी दी।

मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य में अगले पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है।

20 फरवरी से 23 फरवरी तक सुबह के समय हल्का कुहासा छाए रहने की संभावना है। इसके बाद आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जबकि मौसम सामान्यतः शुष्क बना रहेगा।

मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, 24 फरवरी को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

Read More News

रांची टिटोस रेस्टोरेंट फायरिंग केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य शूटर सचिन यादव गिरफ्तार

राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित टिटोस रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग और हत्या के मामले में...

रांची में आज बिजली कटौती: कई इलाकों में 6 घंटे तक सप्लाई बाधित, जानिए टाइमिंग और प्रभावित क्षेत्र

रांची: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, बता दें की यह कटौती झारखंड...

Read More