‘तेरे इश्क में’ ने पहले दिन मारी धमाकेदार एंट्री, बनी 2025 की टॉप ओपनिंग फिल्मों में शामिल

News Saga Desk

धनुष और कृति सेनन स्टारर ‘तेरे इश्क में’ रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर जोरदार पकड़ बनाती दिख रही है। रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर भारी उत्साह था, जिसका सीधा असर सिनेमाघरों में दिखाई दिया। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म में धनुष और कृति की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।

ओपनिंग डे पर फिल्म ने डबल डिजिट में कमाई करते हुए शानदार शुरुआत की। पहले ही दिन ‘तेरे इश्क में’ ने 16.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया, जिसके साथ यह 2025 की हाईएस्ट ओपनिंग फिल्मों की सूची में शामिल हो गई।

2025 की टॉप हिंदी ओपनिंग फिल्में (सैक्निल्क डेटा अनुसार)
  1. छावा – 31 करोड़
  2. वॉर 2 – 29 करोड़
  3. सिकंदर – 26 करोड़
  4. हाउसफुल 5 – 24 करोड़
  5. थामा – 23.75 करोड़
  6. सैयारा – 21.5 करोड़
  7. रेड 2 – 19.25 करोड़
  8. कांतारा चैप्टर 1 – 18.5 करोड़
  9. तेरे इश्क में – 16.50 करोड़
  10. जॉली एलएलबी 3 – 12.5 करोड़
अक्षय कुमार की दो फिल्मों को पीछे छोड़ा

2025 की टॉप 10 ओपनिंग फिल्मों में अक्षय कुमार की ‘जॉली एलएलबी 3’ (12.5 करोड़) और ‘स्काई फोर्स’ (12.25 करोड़) शामिल थीं। लेकिन ‘तेरे इश्क में’ ने दोनों फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए सीधे टॉप 10 में जगह बना ली। खास बात यह रही कि जॉली एलएलबी 3 को रैंकिंग सूची से नीचे धकेल दिया गया, वहीं ‘स्काई फोर्स’ टॉप 10 से पूरी तरह बाहर हो गई।

Read More News

रांची टिटोस रेस्टोरेंट फायरिंग केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य शूटर सचिन यादव गिरफ्तार

राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित टिटोस रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग और हत्या के मामले में...

रांची में आज बिजली कटौती: कई इलाकों में 6 घंटे तक सप्लाई बाधित, जानिए टाइमिंग और प्रभावित क्षेत्र

रांची: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, बता दें की यह कटौती झारखंड...

Read More