शराब घोटाले मामले में निलंबित IAS विनय चौबे और गजेंद्र सिंह की ACB कोर्ट में हुई पेशी, 9 जून तक बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत 

News Saga Desk

रांची।  झारखंड शराब घोटाले मामले में आरोपी निलंबित IAS विनय चौबे, उत्पाद विभाग के तत्कालीन संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह सहित अन्य को ACB की विशेष न्यायालय के समक्ष मंगलवार 3 जून को पेश किया गया। सभी आरोपियों की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई। कोर्ट ने पेशी के बाद सभी आरोपियों की न्यायिक हिरासत की अवधि 9 जून तक बढ़ा दी. कोर्ट में पेश किए गए आरोपियों में निलंबित निलंबित IAS विनय चौबे, उत्पाद विभाग के तत्कालीन संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह, उत्पाद विभाग के अधिकारी सुधीर कुमार, सुधीर दास व अन्य शामिल थे। 

बता दें कि राज्य के वरीय IAS अधिकारी विनय चौबे को ACB ने 21 मई को शराब घोटाला से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था। इसके बाद उन्हे गिरफ्तार कर लिया गया था। फिलहाल विनय चौबे और गजेन्द्र सिंह न्यायिक न्यायिक हिरासत में हैं। उन पर लगे गंभीर आरोपों को देखते हुए राज्य सरकार ने दोनों अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है.


Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

Read More