BJP ने ट्राइबल एडवाइजरी काउंसिल की बैठक का किया बहिष्कार, कोई विधायक नहीं होंगे शामिल 

News Saga Desk

रांची। झारखंड में हेमंत सरकार 2.0 के तहत होने जा रही ट्राइबल एडवाइजरी काउंसिल (TAC) की पहली बैठक का बीजेपी ने बहिष्कार करने का ऐलान किया है। यह बैठक 21 मई को प्रस्तावित है, लेकिन बीजेपी के विधायक इसमें हिस्सा नहीं लेंगे। बीजेपी नेताओं ने यह फैसला नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की अगुवाई में लिया है।  मिली जानकारी के अनुसार पार्टी पहले भी हेमंत सरकार की टीएसी बैठक में भाग नहीं लेती रही है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पांचवीं अनुसूची के तहत राज्यपाल को टीएसी सदस्यों की नियुक्ति का अधिकार है, लेकिन मौजूदा सरकार ने इस प्रक्रिया को दरकिनार कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार आदिवासी हितों की रक्षा नहीं कर रही है, इसलिए ऐसी बैठक में शामिल होने का कोई मतलब नहीं है। जानकारी हो कि टीएसी की यह बैठक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होगी। परिषद में 13 विधायक और 2 मनोनीत सदस्य शामिल हैं, जिनमें बीजेपी के बाबूलाल मरांडी और चंपाई सोरेन का नाम भी है। मनोनीत सदस्यों में जोसाई मार्डी और नारायण उरांव हैं। 


Read More News

बिहार के गन्ना किसानों को बड़ी सौगात, पांच नई चीनी मिलें खोलने की तैयारी, सीएम ने रवाना किया गन्ना विकास रथ

बिहार में 5 नई चीनी मिलें शुरू करने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गन्ना विकास रथ-2026...

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा की गिरफ्तारी की मांग, भाजपा एसटी मोर्चा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग के कथित यौन शोषण के आरोपों को लेकर भाजपा एसटी मोर्चा ने...

दिल्ली से गुवाहाटी तक बुलेट ट्रेन की योजना, बिहार के पांच जिलों को मिल सकती है हाईस्पीड रेल कनेक्टिविटी

दिल्ली-गुवाहाटी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की प्रस्तावित योजना में बिहार के बक्सर, पटना, बेगूसराय, खगड़िया...

Read More