शेयर बाजार में तेजी का दौर जारी, 93 हजार पर पहुंचा सोना, चांदी 1.05 लाख के स्तर से ऊपर

News Saga Desk

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में तेजी का सिलसिला लगातार जारी है। आज सोना और चांद दोनों चमकीली धातुओं ने जोरदार छलांग लगाई है। आज सोना 850 रुपये से लेकर 930 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। इस तेजी के कारण दिल्ली समेत कई शहरों में 24 कैरेट सोना पहली बार 93 हजार रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट सोना भी 85 हजार रुपये के स्तर के ऊपर पहुंच कर कारोबार कर रहा है।

देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 92,850 रुपये से लेकर 93,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 85,110 रुपये से लेकर 85,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। इसी तरह चांदी के भाव में तेजी आने के कारण ये चमकीली धातु आज दिल्ली सर्राफा बाजार में 1,05,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर ही कारोबार कर रही है।

देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 93,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 85,260 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 92,850 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 85,110 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 92,900 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 85,160 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 92,850 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 85,110 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 92,850 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 85,110 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 93,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 85,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 92,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 85,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 93,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 85,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में उछाल आया है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 92,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 85,110 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।


निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गिरिडीह महानगर के सभी 16 मंडलों में भाजपा का जोरदार विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन

गिरिडीह। निशा भगत की मौत के मामले में न्याय की मांग एवं झारखंड में लगातार बढ़ते जमीन माफियाओं के...

November 7, 2026

Read More News

रांची के बिहार क्लब में 64 वर्षों से निभाई जा रही चित्रगुप्त पूजा की परंपरा, श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुई पूजा-अर्चना

राजधानी रांची के बिहार क्लब में भगवान चित्रगुप्त की पूजा का भव्य आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ...

खगड़िया में पूर्व एसपी की पत्नी पर पुलिस से भिड़ने और पिस्टल छीनने की कोशिश का आरोप, एफआईआर दर्ज

खगड़िया में पूर्व एसपी की पत्नी पूजा सिंह के खिलाफ सरकारी आवास पर धरना देने और थानाध्यक्ष की सर्विस...

Read More