मुख्यमंत्री पत्नी संग पहुंचे बोकारो , पूर्व मंत्री के नवविवाहित बेटे-बहू को दिया आशीर्वाद

News Saga Desk

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन के साथ बुधवार को बोकारो जिले के चंद्रपुरा प्रखंड के अलारगो गांव पहुंचे। यहां वे प्रदेश के पूर्व मंत्री दिवंगत जगन्नाथ महतो के सुपुत्र अखिलेश महतो उर्फ राजू के विवाह के बाद आयोजित आशीर्वाद समारोह में शामिल हुए। हेमन्त सोरेन और उनकी पत्नी ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद और खुशहाल दांपत्य जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री ने नवविवाहित जोड़े को फूलों का गुलदस्ता देकर बधाई दी। इस खास मौके पर उन्होंने जगन्नाथ महतो की पत्नी और प्रदेश की पूर्व मंत्री बेबी देवी एवं उनके परिजनों को भी हार्दिक बधाई तथा शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि जगन्नाथ महतो लंबे समय से राजनीति में सक्रिय रहे थे। वर्ष 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने डुमरी विधानसभा से जीत हासिल की थी। उन्होंने झारखंड में शिक्षा मंत्री का पद संभाला था।


Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

Read More