राजधानी रांची में दिखा झारखंड बंद का असर,  ग्लैक्सी मॉल के पास आदिवासी संगठनों ने की बैरिकेडिंग

News Saga Desk

रांची। विभिन्न आदिवासी संगठन द्वारा आज सुबह सिरमटोली फ्लाईओवर के पास रैंप के निर्माण के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। विभिन्न आदिवासी संगठन के लोग झारखंड बंद कराने रांची के सड़कों पर निकले। इस दौरान ग्लैक्सी मॉल के पास प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैरिकेडिंग कर दी। इस कारण आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।

बात दें कि रैंप निर्माण को हटाने की मांग प्रदर्शनकारी कर रहे थे। इसे वह आदिवासी समुदाय के हितों के खिलाफ बता रहे थे। उनका कहना है कि इस रैंप से सरहुल शोभायात्रा में शामिल होने वाले खोड़हा को परेशानी होगी और इससे केवल आदिवासी समुदाय की सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान को खतरा है। सैकड़ों की संख्या में आदिवासी प्रदर्शनकारी पारंपरिक वेशभूषा में आज सुबह से ही सड़कों पर उतर आए।

ग्लैक्सी मॉल तक प्रदर्शनकारियों ने रैली निकाली और सड़क जाम कर दी। ऐसे में वहां पुलिस बल की तैनाती है। सरकार से प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि रैंप निर्माण आगे की ओर बढ़ाया जाए। रांची समेत कई जिलों में आज झारखंड बंद के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। कॉलेज, स्कूल, दुकान बंद रहे। बंद का असर सार्वजनिक परिवहन पर भी दिखा।


Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

Read More