सिरमटोली फ्लाईओवर से 30 मिनट का सफ़र अब सिर्फ़ 5 मिनट में होगा पूरा, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का हुआ है इस्तेमाल

News Saga Desk

रांची। राजधानी रांची में आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने  सिरमटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। यह फ्लाईओवर झारखंड राज्य में अपनी तरह की पहली परियोजना है, जिसमें अत्याधुनिक इंजीनियरिंग तकनीकों का उपयोग किया गया है।

इस परियोजना के तहत 132 मीटर लंबा एक्सट्राडोज्ड केबल-स्टे ब्रिज जो रेलवे ट्रैक के ऊपर बना है, 94 मीटर लंबा एक्सट्राडोज्ड केबल-स्टे ब्रिज जो हरमू नदी के ऊपर निर्मित किया गया है, 42 मीटर ऊंचे चार-चार पायलन (Pylon) लगाए गए हैं, जो पूरे ढांचे को मजबूती प्रदान करते हैं और एलिवेटेड पथ-सह-रेल ओवर ब्रिज (ROB) की कुल लंबाई 2.34 किलोमीटर है। 

यह परियोजना झारखंड में तकनीकी दृष्टिकोण से कई मायनों में पहली है। इसमें Mono-pile Foundation, Precast Pier Cap और Precast Girder जैसी नवीनतम तकनीकों का उपयोग किया गया है, जो न केवल निर्माण को तेज़ और मजबूत बनाते हैं, बल्कि सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा को भी सुनिश्चित करते हैं। सिरमटोली चौक से मेकॉन चौक तक की यात्रा जो पहले 30 मिनट तक लगती थी, अब घटकर केवल 5 से 7 मिनट रह जाएगी। इससे न केवल लोगों के समय की बचत होगी, बल्कि ट्रैफिक जाम की समस्या में भी भारी कमी आएगी।


Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

Read More