News Saga Desk
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण खरकई नदी का जलस्तर 3.5 मीटर और स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर 0.20 मीटर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सभी क्षेत्रीय पदाधिकारियों, नगरीय निकायों और प्रखंड प्रशासन को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि जलजमाव वाले संभावित इलाकों की निगरानी की जाए और राहत-बचाव कार्यों की पूरी तैयारी सुनिश्चित की जाए। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क किया जाए और जरूरत पड़ने पर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जाए।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। उपायुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऊंचे और सुरक्षित स्थानों पर रहें तथा नदी किनारे जाने से बचें। प्रशासन लगातार हालात पर नजर रख रहा है और जरूरत पड़ने पर तुरंत आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
No Comment! Be the first one.