पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक रद्द, नहीं आएंगे अमित शाह

News Saga Desk

रांची। 10 मई को रांची में आयोजित पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक को रद्द कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने इसकी सूचना संबंधित राज्यों को भेज दी है। इस कारण अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रांची नहीं आएंगे ।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह 9 मई को रांची आने वाले थे और 10 की बैठक में भाग लेने वाले थे। इस बैठक में बिहार उड़ीसा पश्चिम बंगाल और झारखंड के मुख्यमंत्री को भाग लेना था। भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध की स्थिति को देखते हुए परिषद की बैठक को रद्द किया गया।


Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

Read More