संसद का मानसून सत्र आज से शुरू, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ समेत कई मुद्दों पर गरमाएगा सियासी पारा

News Saga Desk

रांची। संसद का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। इस दौरान सदन में कई मुद्दों पर विपक्ष सरकार को घेरने की रणनीति बना चुका है। पहलगाम हमला, ऑपरेशन सिंदूर, बिहार में एसवाईआर जैसे कई मुद्दे संसद में उठेंगे। वहीं, सरकार ने रविवार को संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा करने की इच्छा जताई और संकेत दिया कि वह भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम की मध्यस्थता के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे पर भी जवाब दे सकती है। मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने अपनी मांगें तेज कर दी हैं।

रिजिजू बोले, किसी भी विषय पर चर्चा के लिए तैयार

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि केंद्र सरकार सोमवार से शुरू हो रहे सत्र के दौरान ऑपरेशन सिंदूर सहित राष्ट्रीय महत्व के किसी भी विषय पर चर्चा के लिए तैयार है। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि हम ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार हैं। ये मुद्दे देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। सरकार चर्चा से कभी पीछे नहीं हटेगी। इस बैठक में, जिसमें विभिन्न दलों के 54 नेता शामिल हुए। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, वामपंथी दल, राकांपा (सपा) और शिवसेना ने ऑपरेशन सिंदूर पर बहस की मांग की। खबरों के मुताबिक, सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सदस्य और शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने भी इस मुद्दे पर चर्चा की वकालत की।

रिजिजू ने कहा, हम संसद में ऑपरेशन सिंदूर जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार हैं। संसद को सुचारू रूप से चलाने के लिए सरकार और विपक्ष के बीच समन्वय होना चाहिए। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के युद्धविराम के दावों को संसद में उठाने की विपक्ष की योजना के बारे में पूछे जाने पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि केंद्र सत्र के दौरान उचित जवाब देगा। वहीं, जस्टिस वर्मा को हटाने के प्रस्ताव पर रिजिजू ने कहा कि इस प्रस्ताव पर सांसदों के हस्ताक्षरों की संख्या पहले ही 100 को पार कर चुकी है।

कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर और ट्रंप के दावों पर मांगा जवाब

कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर और ट्रंप के दावों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जवाब मांगा। लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने कहा, हमें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन से देश को संबोधित करेंगे। पहलगाम हमला और सुरक्षा चूक जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे हैं… अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान किसी न किसी तरह से भारत की गरिमा और भारतीय सेना की बहादुरी पर सवाल उठाते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष बिहार में चल रहे मतदाता सूची अभियान पर भी सरकार से जवाब मांगेगा।


Read More News

डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी, जानें डॉक्टरों की मांगें

झारखंड में IMA ने डॉक्टरों की मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मांगें पूरी नहीं होने...

कांके टॉक्स संवाद सम्मान 2026 से सम्मानित हुए आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलपति के उपाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार पांडेय

रांची में आयोजित कांके टॉक्स के संवाद कार्यक्रम में RKDF University के Pro Vice Chancellor डॉ. अमित...

Read More