आज से शुरू झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र, हंगामे के आसार

News Saga Desk

रांची। झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू होने वाला है, जो कि 7 अगस्त तक चलेगा। इस सत्र के 5 कार्यदिवस होंगे। वहीं 4 अगस्त को वित्तीय वर्ष 2025- 2026 का पहला अनुपूरक बजट सरकार द्वारा पेश किया जायेगा। इस मानसून सत्र के दौरान सरकार के द्वारा कई महत्वपूर्ण विधेयक लाये जा सकते हैं। वहीं सदन सत्र के दौरान हंगामे के भी आसार देखने को मिल सकते हैं। जहां विपक्ष कई मुद्दों को लेकर सवाल खड़े कर सकती है। मानसून सत्र की बैठक की अध्यक्षता रवीन्द्रनाथ महतो के द्वारा की जाएगी। जनता के द्वारा यह कयास लगाए जा रहे हैं कि इस दौरान कई विकास योजनाओं पर सहमति बन सकती है।

बीते कल गुरुवार को झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के सुचारू और सफल संचालन को लेकर विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक के दौरान आज से होने वाले मानसून सत्र को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संचालित करने पर विस्तृत चर्चा की गई थी।


Read More News

डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी, जानें डॉक्टरों की मांगें

झारखंड में IMA ने डॉक्टरों की मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मांगें पूरी नहीं होने...

कांके टॉक्स संवाद सम्मान 2026 से सम्मानित हुए आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलपति के उपाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार पांडेय

रांची में आयोजित कांके टॉक्स के संवाद कार्यक्रम में RKDF University के Pro Vice Chancellor डॉ. अमित...

Read More