रांची-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस का समय बदला, 4 जून तक पुंदाग स्टेशन पर रुकेंगी इतनी ट्रेनें…जानें

News Saga Desk

रांची। रांची से हावड़ा के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस का टाइम आज यानी 24 मई के लिए बदल गया है। वहीं, पुंदाग स्टेशन पर 24 मई से 4 जून तक एक दर्जन से अधिक ट्रेनों का ठहराव होगा। दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल की ओर से यह जानकारी दी गयी है। दक्षिण पूर्व रेलवे की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया है कि लिंक रेक के प्रस्थान समय में परिवर्तन की वजह से ट्रेन संख्या 12020 रांची-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस 24 मई 2025 को अपने निर्धारित समय 13:45 बजे की जगह 17:45 बजे रांची से प्रस्थान करेगी।

आनंदमार्गी धर्म महासम्मेलन के लिए ट्रेनों का अस्थायी ठहराव

उधर, आनंदमार्गी धर्म महासम्मेलन के लिए पुंदाग स्टेशन पर 13 ट्रेनों का 24 मई 2025 से अस्थायी ठहराव होगा। यह फैसला 4 जून 2025 तक के लिए लागू होगा. इस धर्म महासम्मेलन की वजह से पुंदाग को आनंदा नगर नाम दिया गया है। आज से जो ट्रेनें पुंदाग स्टेशन पर अस्थायी तौर पर एक मिनट के लिए रुकेंगी,उसकी लिस्ट इस प्रकार है।

पुंदाग स्टेशन पर 1 मिनट के लिए रुकेंगी ये ट्रेनें

  • ट्रेन संख्या 13303 धनबाद-रांची एक्सप्रेस ट्रेन का पुंदाग स्टेशन पर आगमन 07:27 बजे एवं प्रस्थान 07:28 बजे होगा।
  • ट्रेन संख्या 13304 रांची-धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन का पुंदाग स्टेशन पर आगमन 18:49 बजे एवं प्रस्थान 18:50 बजे होगा।
  • ट्रेन संख्या 13403 रांची-भागलपुर एक्सप्रेस ट्रेन का पुंदाग स्टेशन पर आगमन 20:59 बजे एवं प्रस्थान 21:00 बजे होगा।
  • ट्रेन संख्या 13404 भागलपुर-रांची एक्सप्रेस ट्रेन का पुंदाग स्टेशन पर आगमन 06:22 बजे एवं प्रस्थान 06:23 बजे होगा।
  • ट्रेन संख्या 15027 संबलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस का पुंदाग स्टेशन पर आगमन 19:16 बजे एवं प्रस्थान 19:17 बजे होगा।
  • ट्रेन संख्या 15028 गोरखपुर-संबलपुर मौर्य एक्सप्रेस का पुंदाग स्टेशन पर आगमन 04:30 बजे एवं प्रस्थान 04:31 बजे होगा।
  • ट्रेन संख्या 18105 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन का पुंदाग स्टेशन पर आगमन 22:14 बजे एवं प्रस्थान 22:15 बजे होगा।
  • ट्रेन संख्या 18106 जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस ट्रेन का पुंदाग स्टेशन पर आगमन 08:02 बजे एवं प्रस्थान 08:03 बजे होगा।
  • ट्रेन संख्या 18627 हावड़ा-रांची एक्सप्रेस ट्रेन का पुंदाग स्टेशन पर आगमन 20:15 बजे एवं प्रस्थान 20:16 बजे होगा।
  • ट्रेन संख्या 18628 रांची-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन का पुंदाग स्टेशन पर आगमन 07:10 बजे एवं प्रस्थान 07:11 बजे होगा।
  • ट्रेन संख्या 18619 रांची-दुमका एक्सप्रेस ट्रेन का पुंदाग स्टेशन पर आगमन 23:15 बजे एवं प्रस्थान 23:16 बजे होगा।
  • ट्रेन संख्या 18620 दुमका-रांची एक्सप्रेस ट्रेन का पुंदाग स्टेशन पर आगमन 01:45 बजे एवं प्रस्थान 01:46 बजे होगा।
  • ट्रेन संख्या 63520 बोकारो स्टील सिटी-बर्दवान मेमू का पुंदाग स्टेशन पर आगमन 03:50 बजे एवं प्रस्थान 03:51 बजे होगा।

Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

Read More