नगर विकास मंत्री ने किया बिरसा मुंडा समाधि स्थल का दौरा

News Saga Desk

रांची। नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने शनिवार को कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल का दौरा किया। उन्होंने इस ऐतिहासिक स्थल को झारखंड वासियों की आस्था, सम्मान और गौरव का प्रतीक बताया और इसके समुचित विकास की बात कही।

उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा न सिर्फ झारखंड बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके स्मृति स्थल को भव्य स्वरूप देना हमारी प्राथमिकता है। मंत्री ने समाधि स्थल की साफ-सफाई, रखरखाव और सौंदर्यीकरण की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस स्थल को आधुनिक सुविधाओं से युक्त कर और आकर्षक बनाया जाये, ताकि यहां आने वाले लोग आत्मीयता और गर्व का अनुभव करें। मत्री के साथ रांची नगर निगम के प्रशासक संदीप सिंह, अपर प्रशासक संजय कुमार, उप प्रशासक रविंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।


Read More News

बिहार के गन्ना किसानों को बड़ी सौगात, पांच नई चीनी मिलें खोलने की तैयारी, सीएम ने रवाना किया गन्ना विकास रथ

बिहार में 5 नई चीनी मिलें शुरू करने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गन्ना विकास रथ-2026...

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा की गिरफ्तारी की मांग, भाजपा एसटी मोर्चा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग के कथित यौन शोषण के आरोपों को लेकर भाजपा एसटी मोर्चा ने...

दिल्ली से गुवाहाटी तक बुलेट ट्रेन की योजना, बिहार के पांच जिलों को मिल सकती है हाईस्पीड रेल कनेक्टिविटी

दिल्ली-गुवाहाटी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की प्रस्तावित योजना में बिहार के बक्सर, पटना, बेगूसराय, खगड़िया...

Read More