TMC प्रमुख ममता बनर्जी बतौर वकील पहुंची हाईकोर्ट, चुनाव बाद हिंसा मामले पर बहस

News Saga Desk

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और TMC प्रमुख ममता बनर्जी, वकील की पोशाक पहनकर, गुरुवार को कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचीं। जानकारी के अनुसार, चुनाव के बाद हुई हिंसा से जुड़ी PIL मामले में चीफ जस्टिस हाई कोर्ट सुजॉय पाल के सामने वह दलील रखेंगी। उम्मीद है कि वह मामले की कार्यवाही के कई पहलुओं पर सवाल उठाएंगी।

पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली। राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी वकील की पोशाक पहनकर सीधे कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचीं। मामला चुनाव के बाद हुई हिंसा से जुड़ी जनहित याचिका का है।

दरअसल, चुनाव बाद हिंसा को लेकर दायर एक PIL पर कलकत्ता हाई कोर्ट में सुनवाई हो रही है। इस मामले में मुख्य न्यायाधीश सुजॉय पाल की बेंच के सामने पेश होने के लिए ममता बनर्जी खुद अदालत पहुंचीं। खास बात यह रही कि उन्होंने काले कोट और वकील की पारंपरिक पोशाक में अदालत में एंट्री की, जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई।

यह जनहित याचिका TMC नेता और वरिष्ठ वकील कल्याण बनर्जी के बेटे शिर्षान्या बनर्जी ने दाखिल की है। सूत्रों के मुताबिक, ममता बनर्जी अदालत की कार्यवाही और मामले के कई पहलुओं पर सवाल उठा सकती हैं।

ममता बनर्जी के इस कदम को राजनीतिक और कानूनी दोनों नजरिए से अहम माना जा रहा है। अदालत परिसर में उनके पहुंचते ही समर्थकों और मीडिया की भारी भीड़ जमा हो गई।

SIR के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट भी पहुंची थी

वहीं, ममता बनर्जी इससे पहले एसआईआर के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में बतौर वकील दलील पेश कर चुकी हैं। बता दें कि, यह याचिका TMC नेता और वकील कल्याण बंदोपाध्याय के बेटे शीर्षान्या बंदोपाध्याय ने दायर की थी। ममता बनर्जी ने 1982 में जोगेश चंद्र कॉलेज ऑफ लॉ से अपनी कानून की डिग्री हासिल की थी।

इसे भी पढ़ेंबचने के लिए टीन का सहारा लिया, तूफान ने टीन सहित 50 फीट हवा में उड़ा दिया https://newssaga.com/the-storm-blew-the-tin-can-50-feet-into-the-air/

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी की करारी हुई है। इस चुनाव में बीजेपी को 207 सीटें मिली हैं। वहीं, टीएमसी को 80 सीटें मिली हैं। पूर्व सीएम ममता बनर्जी का कहना था कि बीजेपी ने 100 सीटें लूट ली हैं। वहीं, प्रचंड बहुमत के बाद पश्चिम बंगाल में 9 मई को सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

Read More News

जयपाल सिंह स्टेडियम छात्र आंदोलन: सरकार ने भेजा वार्ता का प्रस्ताव, गतिरोध खत्म होने के संकेत

रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में धरने पर बैठे छात्रों से राज्य सरकार ने औपचारिक बातचीत का प्रस्ताव...

Read More