रांची स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में आज देव स्नान, भगवान जाएंगे 15 दिनों तक एकांतवास में 

News Saga Desk

रांची। रांची स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में 11 जून यानि आज भगवान जगन्नाथ को देव स्नान कराया जाएगा। दोपहर 2:00 बजे से 3:30 तक दर्शनार्थियों द्वारा जलाभिषेक भी किया जाएगा। 3:30 बजे मंगल आरती होगी। उसके पश्चात शाम 4:00 बजे भगवान जगन्नाथ 15 दिनों के लिए एकांतवास में चले जाएंगे। और फिर भक्त को वे नेत्रदान महोत्सव के बाद 26 जून को दर्शन देंगे। 27 जून को भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। वहीं 26 जून से मेले का भी आयोजन किया जाएगा, मेले के इस आयोजन के दौरान प्रसाद का भी वितरण किया जाएगा।
बता दें कि यह स्नान तीनों विग्रहों (भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा) का 51-51 मिट्टी के कलशों में संग्रहित औषधीय जल  से स्नान कराया जायेगा। उसके बाद वे आज से पूरे 15 दिनों तक एकांतवास में चले जाएंगे।


Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

Read More