रांची में दर्दनाक हादसा, ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय की मौके पर मौत

राजधानी रांची में एक दर्दनाक सड़क हादसे में ब्लिंकिट के डिलीवरी बॉय की जान चली गई। कांके थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात करीब 11:30 बजे गोकुल रेस्टोरेंट के पास एक कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई

NEWS SAGA DESK

राजधानी रांची में एक दर्दनाक सड़क हादसे में ब्लिंकिट के डिलीवरी बॉय की जान चली गई। कांके थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात गोकुल रेस्टोरेंट के पास एक कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक भी घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मृतक की पहचान शनि के रूप में हुई है। वह ब्लिंकिट में डिलीवरी बॉय के तौर पर काम करता था। मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार रात शनि डिलीवरी देने के लिए बाइक से जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक अनियंत्रित हो गई और शनि सड़क पर गिर पड़ा। गंभीर चोट लगने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे में कार चालक भी घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कांके डीएसपी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेते हुए मामले की जानकारी ली। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है।

वहीं, साथी डिलीवरी बॉय की मौत से नाराज ब्लिंकिट के अन्य कर्मियों ने कांके रोड जाम कर दिया। इससे सड़क पर आवागमन प्रभावित हुआ और कुछ देर के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और जाम हटवाने की कार्रवाई की। इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों से होने वाले खतरों को लेकर चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Read More News

बिहार में 2030 से पहले मिलेगा स्थानीय लोगों को रोजगार, मुजफ्फरपुर में 140.95 करोड़ के लेदर क्लस्टर का उद्घाटन

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्योगों को बढ़ावा देने का किया ऐलान, 1,000 मेगावाट क्षमता का डेटा...

Read More